जनधन खातों में काला धन डाल रहे नक्सली

Updated at : 05 Dec 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
जनधन खातों में काला धन डाल रहे नक्सली

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बैंकों के जनधन खातों को पुलिस ने किया चिह्नित चिह्नित एरिया के बैंकों में खुले जन-धन खातों की जांच में जुटी पुलिस गुदड़ी, सोनुवा, गोइलकेरा मनोहरपुर समेत अन्य गांव पुलिस की रडार पर चाईबासा : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सली गरीबों के जन-धन बैंक खाता के माध्यम से काला धन सफेद […]

विज्ञापन

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बैंकों के जनधन खातों को पुलिस ने किया चिह्नित

चिह्नित एरिया के बैंकों में खुले जन-धन खातों की जांच में जुटी पुलिस
गुदड़ी, सोनुवा, गोइलकेरा मनोहरपुर समेत अन्य गांव पुलिस की रडार पर
चाईबासा : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सली गरीबों के जन-धन बैंक खाता के माध्यम से काला धन सफेद करने की फिराक में हैं. जिला पुलिस को इसकी भनक लगने के बाद नक्सल एरिया के बैंकों से जन-धन खाते की डिटेल्स मांगी है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि कुछ खाताधारियों के बैंक खाते में नक्सलियों ने अपना कालाधन खपाया है. पुलिस को शक है कि गुदड़ी, सोनुवा, गोइलकेरा, मनोहरपुर समेत अन्य ग्रामीण इलाके के बैंकों के जन-धन खातों पर नक्सलियों की नजर है.
इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गयी है. संदिग्ध खाताधारियों से पुलिस करेगी पूछताछ. बैंकों से डिटेल्स मिलने के बाद पुलिस संदिग्ध बैंक खाताधारियों से पूछताछ करेगी. उनके खाते में डाला गया पैसा कहां से आया और किसने डाला इसकी जांच की जायेगी. जांच में पैसे का स्रोत नक्सली या गलत होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी. व्यापारियों पर भी संदेह. जन-धन बैंक खातों से व्यापारी भी अपना कालाधन सफेद करने के फिराक में हैं. व्यापारियों का कालाधन जनधन खाताधारियों के खाते में ना जाये, इसे दृष्टिकोण से पुलिस ने बैंकों से खाते के डिटेल्स मांगे हैं. नोवामुंडी में पुलिस कर चुकी है पूछताछ. नोवामुंडी में संदिग्ध बैंक खाते में पैसा डालने के आरोप में पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है. तीन महिला व एक सहायक शिक्षक से पुलिस ने पूछताछ की थी. बाद में इन्हें छोड़ दिया गया था.
ग्रामीण व नक्सली एरिया के बैंकों से बैंक खातों के डिटेल्स मांगे गये हैं. पुलिस इन बैंक खातों की जांच करेगी. कुछ-कुछ खास एरिया के बैंकों से खाते की जानकारी मांगी गयी है. संदिग्ध बैंक खातों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डॉ माइकल राज एस, एसपी, पश्चिमी सिंहभूम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola