एमबीए में नामांकन के लिए आवेदन कल तक

Updated at : 01 Dec 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
एमबीए में नामांकन के लिए आवेदन कल तक

चार दिसंबर को पीजी विभाग व वर्कस कॉलेज जमशेदपुर में बना प्रवेश परीक्षा केंद्र चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में एमबीए के लिए दो दिसंबर तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते है. किसी भी विषय में स्नातक पास विद्यार्थी नामांकन करा सकते हैं. एसटी, एससी व ओबीसी विद्यार्थी को 45 प्रतिशत से स्नातक पास होना अनिवार्य है. […]

विज्ञापन

चार दिसंबर को पीजी विभाग व वर्कस कॉलेज जमशेदपुर में बना प्रवेश परीक्षा केंद्र

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में एमबीए के लिए दो दिसंबर तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते है. किसी भी विषय में स्नातक पास विद्यार्थी नामांकन करा सकते हैं. एसटी, एससी व ओबीसी विद्यार्थी को 45 प्रतिशत से स्नातक पास होना अनिवार्य है. वहीं सामान्य वर्ग के विद्यार्थी को 50 प्रतिशत से पास होना है. पीजी विभाग में अबतक आठ और वर्कस कॉलेज में लगभग 38 आवेदन पहुंच चुका है. आगामी चार दिसंबर को विवि प्रशासन प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा.
पीजी विभाग में आवेदन करने वाले विद्यार्थी पीजी विभाग परीक्षा केंद्र में शामिल होंगे. वहीं वर्कस कॉलेज जमशेदपुर में आवेदन करने वाले विद्यार्थी वर्कस कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर शामिल होंगे. एमबीए डायरेक्टर सह कॉमर्स डीन डॉ राम प्रवेश प्रसाद ने कहा कि समय रहते विद्यार्थी एमबीए के लिये आवेदन कर लें. एक सेमेस्टर की फीस जमा कर विद्यार्थी अपना नामांकन करवा सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola