दीक्षांत समारोह के लिए कल से बंटेगा गाउन

जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होनेवाले डिग्रीधारी विद्यार्थियों को शनिवार की सुबह 10:00 बजे से गाउन उपलब्ध कराया जायेगा. विद्यार्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर गाउन ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें एक हजार सिक्यूरिटी मनी, आवेदन व आइकार्ड अथवा एडमिट कार्ड के साथ ही काउंटर पर पहुंचने का निर्देश दिया […]
जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होनेवाले डिग्रीधारी विद्यार्थियों को शनिवार की सुबह 10:00 बजे से गाउन उपलब्ध कराया जायेगा. विद्यार्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर गाउन ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें एक हजार सिक्यूरिटी मनी, आवेदन व आइकार्ड अथवा एडमिट कार्ड के साथ ही काउंटर पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. रविवार को भी निर्धारित समय पर गाउन उपलब्ध कराया जायेगा. टाटा कॉलेज के न्यू साइंस बिल्डिंग लैब में गाउन वितरण केंद्र बनाया गया है. इसके लिए वहां छह काउंटर भी बनाये गये हैं, ताकि विद्यार्थियों को गाउन प्राप्त करने में परेशानी का सामना न करना पड़े व निर्धारित समय-सीमा के अंदर गाउन का वितरण किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




