हिरासत से लेबेया फरार, पुलिस दबिश से 7 घंटे बाद समर्पण
Updated at : 24 Nov 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

नक्सलियों का पैसे बैंक में जमा करने का संदिग्ध है लेबेया सुंडी आज लेबेया का बयान एसपी के सामने दर्ज किया जाना था नोवामुंडी : नोटबंदी के बाद एसबीआइ की नोवामुंडी शाखा में नक्सलियों की राशि जमा कराने पहुंची बुरू राइका की तीन महिलाओं को पुलिस ने मंगलवार की रात छोड़ दिया था. वहीं हिरासत […]
विज्ञापन
नक्सलियों का पैसे बैंक में जमा करने का संदिग्ध है लेबेया सुंडी
आज लेबेया का बयान एसपी के सामने दर्ज किया जाना था
नोवामुंडी : नोटबंदी के बाद एसबीआइ की नोवामुंडी शाखा में नक्सलियों की राशि जमा कराने पहुंची बुरू राइका की तीन महिलाओं को पुलिस ने मंगलवार की रात छोड़ दिया था. वहीं हिरासत में लिये गये गांव के पारा शिक्षक लेबेया सुंडी बुधवार की सुबह 6:30 बजे पुलिस हिरासत से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस अधिकारियों में हड़ंकप मचा गया. दरअसल लेबेया को पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस के पास पूछताछ के लिए चाईबासा ले जाना था. लेबेया के फरार होने के बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू की. सूचना पाकर किरीबुरू एसडीपीओ तौकिर आलम नोवामुंडी पहुंचे. इसके बाद लेबेया के गांव बुरू राइका में पुलिस ने दबिश दी. वहां पुलिस को लेबेया नहीं मिला. हालांकि पुलिस के दबाव के बाद ग्रामीण दोपहर डेढ़ बजे लेबेया को लेकर थाने पहुंचे.
इस तरह सात घंटे तक पुलिस परेशान रही. दूसरी ओर कई मामले में फरार चल रहे नक्सली काशीनाथ दिघी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है. लेकिन पहचान नहीं होने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार काशीनाथ का पूर्व से अवैध माइनिंग, लकड़ी व नक्सलियों से जुड़ाव रहा है. वह फरार आरोपी भी है. ग्रामीणों के बीच उसकी अच्छी पैठ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




