पारिवारिक विवाद में मारपीट में दो महिला समेत 5 घायल

Updated at : 14 Nov 2016 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में मारपीट में दो महिला समेत 5 घायल

दो लोगों को एमजीएम में रेफर किया गया दोनों पक्षों ने थाने में काउंटर केस किया चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत महुलसाई गुटुसाई में परिवारिक विवाद में हुई मारपीट में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गये. सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने शुभनाथ और उसकी पत्नी पिंकी निषाद को […]

विज्ञापन

दो लोगों को एमजीएम में रेफर किया गया

दोनों पक्षों ने थाने में काउंटर केस किया
चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत महुलसाई गुटुसाई में परिवारिक विवाद में हुई मारपीट में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गये. सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने शुभनाथ और उसकी पत्नी पिंकी निषाद को एमजीएम रेफर कर दिया. घटना सोमवार की सुबह 11 बजे की है. घायलों में महुलसाई निवासी शुभनाथ निषाद, उसकी पत्नी पिंकी निषाद, उसकी बूढ़ी मां सावित्री देवी व न्यू कॉलोनी नीमडीह निवासी भोला सिंह शामिल है. दूसरे पक्ष से बसपा के जिला अध्यक्ष लेखनाथ निषाद शामिल है. थाने में दोनों पक्षों से मारपीट का काउंटर केस किया गया है.
घायल पिंकी निषाद ने अपने जेठ पर गाली-गलौज करने और क्रिकेट बैट से उसके, पति शुभनाथ निषाद और उसकी मां सावित्री देवी पर हमला करने का मामला दर्ज कराया है. घायल शुभनाथ निषाद के दोस्त न्यू कॉलोनी नीमडीह निवासी भोला सिंह के बयान पर मुफस्सिल थाना में लेखनाथ निषाद, उसकी पत्नी रेखा निषाद और बेटी अंशु के खिलाफ जानलेवा हमला का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी लेखनाथ निषाद को हिरासत में लिया है. दूसरे पक्ष से लेखनाथ निषाद ने छोटे भाई शुभनाथ निषाद और उसके दोस्त भोला सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला का मामला दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola