चीफ विजिलेंस ऑफिसर विदर महंती ने चक्रधरपुर स्टेशन का किया दौरा, कहा

Updated at : 05 Nov 2016 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
चीफ विजिलेंस ऑफिसर विदर महंती ने चक्रधरपुर स्टेशन का किया दौरा, कहा

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य सतर्कता अधिकारी विदर महंती ने शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल का दौरा किया. दौरे के क्रम में रेल मंडल के वित्त विभाग की कार्यशैली का जायजा लिया. साथ ही विभाग के रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक व सजग किया. श्री महंती ने कहा कि […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य सतर्कता अधिकारी विदर महंती ने शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल का दौरा किया. दौरे के क्रम में रेल मंडल के वित्त विभाग की कार्यशैली का जायजा लिया. साथ ही विभाग के रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक व सजग किया. श्री महंती ने कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे में 31 अक्तूबर से सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है.

इसके तहत रेल मंडल के विभिन्न कार्यालयों से संचालित होने वाले कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से पूरे सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसमें रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यकलापों में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया. साथ ही श्रम कानूनों का उल्लंघन नहीं करने के लिए जागरूक किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola