नुक्कड़ नाटक कर कार्यों में पारदर्शिता लाने का संदेश

चक्रधरपुर : सतर्कता जागरुकता सप्ताह के 5वें दिन शुक्रवार को रेल मंडल सभागार परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इस दौरान मंडल सांस्कृतिक संगठन से जुड़े कलाकारों द्वारा लघु नाटक पेश कर रेलवे की क्रियाकलापों में सतर्कता व पारदर्शिता बरतने का संदेश दिया गया. साथ ही नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने […]
चक्रधरपुर : सतर्कता जागरुकता सप्ताह के 5वें दिन शुक्रवार को रेल मंडल सभागार परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इस दौरान मंडल सांस्कृतिक संगठन से जुड़े कलाकारों द्वारा लघु नाटक पेश कर रेलवे की क्रियाकलापों में सतर्कता व पारदर्शिता बरतने का संदेश दिया गया. साथ ही नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से सावधान रहने,
रिश्वत और भ्रष्टाचार को पनपने से रोकने के प्रति सचेत किया गया. मौके पर मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, एडीआरएम अनुप कुमार हेंब्रम, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद रफीक अहमद अंसारी, वरीय मंडल वित्त प्रबंधक विजय नाथ, वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी डीएन दिग्गी व अन्य अधिकारी मौजूद थे. कलाकारों में मंचन मुन्ना सिंह, अभिजीत मश्रिा, अमिताभ सिंह, पीके दास, हितेंदु शेखर षाड़ंगी, गौरव घोष, रुपक चक्रवर्ती व जय भट्टाचार्य ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




