सीकेपी को हरा कर रांची ने जीता उदघाटन लीग मैच

Updated at : 20 Oct 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
सीकेपी को हरा कर रांची ने जीता उदघाटन लीग मैच

दपूरे अंतर रेल मंडल वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू टूर्नामेंट का उदघाटन करते रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद. चक्रधरपुर : सेरसा चक्रधरपुर द्वारा तीन दिवसीय दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर रेल मंडल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार से किया गया. टूर्नामेंट का उदघाटन डीआरएम राजेंद्र प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. टूर्नामेंट का उदघाटन लीग मैच चक्रधरपुर […]

विज्ञापन

दपूरे अंतर रेल मंडल वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू

टूर्नामेंट का उदघाटन करते रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद.
चक्रधरपुर : सेरसा चक्रधरपुर द्वारा तीन दिवसीय दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर रेल मंडल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार से किया गया. टूर्नामेंट का उदघाटन डीआरएम राजेंद्र प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. टूर्नामेंट का उदघाटन लीग मैच चक्रधरपुर और रांची टीम के बीच खेला गया. इसमें रांची ने चक्रधरपुर टीम को 3-1 सेट से हरा दिया. मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार हेंब्रम, खेल अधिकारी सह डीएमएम अजय रंजन, सीनियर डीसीएम सत्यम प्रकाश,
सीनियर डीपीओ डीएन दग्गिी, सीनियर डीएससी रफीक अहमद अंसारी, सीनियर डीइइ (जी) सीआर मंडल व सेरसा महासचिव आशीष दत्ता आदि मौजूद थे. टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को चार मैच खेले जायेंगे. सुबह 8 बजे चक्रधरपुर व खड़गपुर एवं रांची व आद्रा टीम के बीच, जबकि शाम में चक्रधरपुर व आद्रा एवं रांची खड़गपुर टीम के बीच मैच होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola