छात्र संघ चुनाव की तैयारी में जुटी विद्यार्थी परिषद, देगी प्रत्याशी

चक्रधरपुर : पंडितहाता शिव मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई, जिसमें छात्र संघ के चुनाव पर चर्चा की गयी. चुनाव में भी विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार खड़ा करने पर सहमति बनी. बैठक के दौरान जेएलएन कॉलेज में हासिल की गयी उपलब्धियों काे रखा गया. इस दौरान रवींद्र गिलुवा को प्रेस प्रवक्ता, रोशन […]
चक्रधरपुर : पंडितहाता शिव मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई, जिसमें छात्र संघ के चुनाव पर चर्चा की गयी. चुनाव में भी विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार खड़ा करने पर सहमति बनी. बैठक के दौरान जेएलएन कॉलेज में हासिल की गयी उपलब्धियों काे रखा गया. इस दौरान रवींद्र गिलुवा को प्रेस प्रवक्ता, रोशन बाजरा, अभिषेक दीक्षित व सागर शर्मा को कार्यालय प्रमुख बनाया गया. अगली बैठक पांच सितंबर को होगी. बैठक में फूलन देव गिरी, विवेक बाजरा, राकेश कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, शिव शंकर, एम महतो, सागल कुमार, सागर शर्मा, श्रृजन व सोमु चौधरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




