दो छात्रों की तबीयत बिगडी, अस्पताल जाने से इनकार

Published at :30 Jan 2014 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
दो छात्रों की तबीयत बिगडी, अस्पताल जाने से इनकार

जमशेदपुर/चाईबासा : उपायुक्त कार्यालय के समक्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों का आमरण अनशन तीसरे दिन (बुधवार) को भी जारी रहा. हताल पर बैठे दो छात्र वीरेंद्र व मधुसूदन की तबीयत बिग रही है. बुधवार को मेडिकल जांच टीम ने छात्रों की स्वास्थ्य जांच की. इसके बाद वीरेंद्र व मधुसूदन को अस्पताल में भरती करने की […]

विज्ञापन

जमशेदपुर/चाईबासा : उपायुक्त कार्यालय के समक्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों का आमरण अनशन तीसरे दिन (बुधवार) को भी जारी रहा. हताल पर बैठे दो छात्र वीरेंद्र व मधुसूदन की तबीयत बिग रही है. बुधवार को मेडिकल जांच टीम ने छात्रों की स्वास्थ्य जांच की. इसके बाद वीरेंद्र व मधुसूदन को अस्पताल में भरती करने की बात कही, लेकिन छात्रों ने इनकार कर दिया.

कहा कि मांगें पूरी होने तक वे अनशन स्थल से कहीं नहीं जायेंगे. दूसरी ओर भूख हताल में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ. रही है. बुधवार की दोपहर तक 12 छात्र भूख हताल पर थे. शाम होते-होते यह संख्या और बढ. गयी. आरवीएस, बीए व मेरीलैंड इंजीनियरिंग कॉलेज के कई छात्र-छात्राएं देर शाम अनशन स्थल पर पहुंचे. इसके मद्देनजर एक और टेंट की व्यवस्था की जा रही थी.

कई विश्वविद्यालयों में ग्रेस मार्क्‍स का प्रावधान

अनशनकारी छात्रों ने बताया है कि कोल्हान विश्वविद्यालय एक्जामिनेशन बोर्ड ने जहां दूसरे विश्वविद्यालयों के रेग्यूलेशन का अध्ययन करने की तैयारी की है, वहीं देश के कई विश्वविद्यालयों में ग्रेस मार्क्‍स का प्रावधान है. उत्तर प्रदेश टेक्नीकल यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड टेक्नीकल यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ पुणो, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी, कोटा यूनिवर्सिटी समेत देश भर में 22 विश्वविद्यालयों में यह का प्रावधान है.

2012 में स्पेशल एक्जाम

छात्रों ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय ने वर्ष 2012 में स्पेशल एक्जाम लिया था. फिर इसी विश्वविद्यालय में दोहरी नीति क्यों अपनायी जा रही है. इसके अलावा सत्र 2010-14 के विद्यार्थियों की आठवें सेमेस्टर की परीक्षा अब हो जानी चाहिए, लेकिन सातवें सेमेस्टर का फार्म भरने की तिथि घोषित की गयी है.

मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे : अवधेश

अनशन पर बैठे छात्र अवधेश ने कहा कि स्पेशल एक्जाम व ग्रेस मार्क्‍स की मांग पूरी होने तक कोई भी छात्र अब यहां से हटने को तैयार नहीं है. कई संगठन छात्रों में समर्थन में आये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola