सेल : बहाली स्थगित, काम पर लौटे मजदूर

किरीबुरू : किरीबुरू-मेघाहातुबुरू खदान में बहाली की प्रक्रिया का विरोध कर रहे मजदूर खदान प्रबंधन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौट गये हैं. आरएमडी खदानों में चल रही ऑपरेटर कम टेक्नीशियन ट्रेनी (डिप्लोमा होल्डर) की बहाली प्रक्रिया का मजदूर विरोध कर रहे हैं. मंगलवार देर रात हुई वार्ता के बाद […]
किरीबुरू : किरीबुरू-मेघाहातुबुरू खदान में बहाली की प्रक्रिया का विरोध कर रहे मजदूर खदान प्रबंधन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौट गये हैं. आरएमडी खदानों में चल रही ऑपरेटर कम टेक्नीशियन ट्रेनी (डिप्लोमा होल्डर) की बहाली प्रक्रिया का मजदूर विरोध कर रहे हैं. मंगलवार देर रात हुई वार्ता के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है. कई दौर की वार्ता तथा रात में लगभग डेढ. घंटे हुई बातचीत के बाद लिखित आश्वासन मिलने पर आंदोलन खत्म कर मजदूर रात को काम पर लौट आये.
मजदूरों को आश्वासन दिया गया है कि दस फरवरी को आरएमडी सेल के उच्चधिकारियों के साथ मेघालया अतिथि गृह में वार्ता के बाद ही डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों की नियुक्ति-मेडिकल कार्य आदि किये जायेंगे. इसके बाद 15 फरवरी से बहाली प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा. तबतक बहाली प्रक्रिया स्थगित रहेगी. श्रमिक संगठनों ने कहा है कि यदि 10 फरवरी तक मांग नहीं पूरी हुई तो आंदोलन तेज होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




