आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाया

Published at :28 Jan 2014 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाया

चाईबासा : झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. अपनी 11 मांगों को लेकर 31 जनवरी तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. संघ के राज्य अध्यक्ष नितायचंद्र चौधरी ने कहा कि जबतक हमारी मांगें पूरी नहीं होती तब तक विभिन्न स्वरूपों […]

विज्ञापन

चाईबासा : झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. अपनी 11 मांगों को लेकर 31 जनवरी तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे.

संघ के राज्य अध्यक्ष नितायचंद्र चौधरी ने कहा कि जबतक हमारी मांगें पूरी नहीं होती तब तक विभिन्न स्वरूपों में आंदोलन जारी रहेगा. आंगनबाड़ी कर्मचारी सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं लेकिन उन्हें ही उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है.

हालांकि आठ मांगों को पूरा करने और तीन मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन आयुक्त ने दिया है. लेकिन अबतक हमें सिर्फ आश्वासन ही मिलता आया है. आंगनबाड़ी कर्मचारी संतोष कुमार नायक, तपन डे, उमेश राउत, कृष्ण चंद्र बेहरा, देवेंद्र पुरती आदि ने काला बिल्ला लगाकर काम किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola