शुक्रवार तक हर हाल में तैयारी पूर्ण करे मंदिर समिति : एसडीओ

Updated at : 20 Jul 2016 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
शुक्रवार तक हर हाल में तैयारी पूर्ण करे मंदिर समिति : एसडीओ

गोइलकेरा : क्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी एनके गुप्ता ने मंगलवार को श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने महादेवशाल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मंदिर संचालन समिति को कई दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा की भक्तों की सुरक्षा को लेकर समिति सीसीटीवी कैमरा लगाये. साथ ही कहा कि मंदिर क्षेत्र के आसपास दारू,हड़िया, हब्बा-डब्बा का आयोजन किसी भी […]

विज्ञापन

गोइलकेरा : क्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी एनके गुप्ता ने मंगलवार को श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने महादेवशाल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मंदिर संचालन समिति को कई दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा की भक्तों की सुरक्षा को लेकर समिति सीसीटीवी कैमरा लगाये. साथ ही कहा कि मंदिर क्षेत्र के आसपास दारू,हड़िया, हब्बा-डब्बा का आयोजन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मंदिर परिसर में लगने वाले नारियल व होटलों का स्थान बदलने को कहा.

साथ ही मंदिर समिति को मंदिर परिसर का रंग रोगन हर हाल में कराने का निर्देश दिया. मंदिर समिति द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं किये जाने पर वे खासे नाराज दिखे. उन्होंने कहा की आने वाली शुक्रवार तक हर हाल में तैयारी पूरी करनी है. मौके पर उनके साथ बीडीओ सुशील कुमार राय, सोनुवा सर्किल इंस्पेक्टर आदि लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola