गलत शपथ पत्र देना पड़ा महंगा, दो पर केस दर्ज करने का निर्देश

Updated at : 11 Jul 2016 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
गलत शपथ पत्र देना पड़ा महंगा, दो पर केस दर्ज करने का निर्देश

चाईबासा : जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष लकड़ा ने डोर टु स्टेप डिलिवरी के टेंडर को लेकर गलत शपथ पत्र देने के मामले में शशिधर सिंह व शिव कुमार के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि डोर स्टेट डिलिवरी के लिए शशिधर सिंह ने निविदा डाला था, जिसमें उनके द्वारा दिये […]

विज्ञापन

चाईबासा : जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष लकड़ा ने डोर टु स्टेप डिलिवरी के टेंडर को लेकर गलत शपथ पत्र देने के मामले में शशिधर सिंह व शिव कुमार के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि डोर स्टेट डिलिवरी के लिए शशिधर सिंह ने निविदा डाला था,

जिसमें उनके द्वारा दिये गये शपथ पत्र में व्यवहार में लाये जाने वाली गाड़ी पर किसी तरह का पूर्व में मामला दर्ज नहीं होने की बात कही गयी थी, लेकिन जांच में उक्त गाड़ी पर मामला दर्ज पाया गया. विभाग को गुमराह करने के लिए झूठे शपथ पत्र देने के मामले में जिला परिवहन पदाधिकारी को दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola