हाथी के हमले से युवक की मौत

Updated at : 08 Jul 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
हाथी के हमले से युवक की मौत

जैंतगढ़ : जंगली हाथी के हमले में क्योंझर जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत नेलुंग पंचायत के टांगरानी गांव निवासी प्रफुल्ल नायक(32) की मौत हो गयी. रात के समय लघुशंका के लिये घर से निकलकर प्रफुल्ल थोड़ी दूर गया हुआ था. इस दौरान उसके घर के पास पहुंचे एक जंगली हाथ ने उस पर हमला कर […]

विज्ञापन

जैंतगढ़ : जंगली हाथी के हमले में क्योंझर जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत नेलुंग पंचायत के टांगरानी गांव निवासी प्रफुल्ल नायक(32) की मौत हो गयी. रात के समय लघुशंका के लिये घर से निकलकर प्रफुल्ल थोड़ी दूर गया हुआ था. इस दौरान उसके घर के पास पहुंचे एक जंगली हाथ ने उस पर हमला कर दिया.

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रफुल्ल की चीख सुनकर घरवाले तथा पड़ोसी जाग गये. लोगों द्वारा शोर मचाने पर हाथी वहां से भाग खड़ा हुआ. गंभीर हालत में प्रफुल्ल को इलाज के लिये क्योंझर मुख्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola