नमाज पढ़ने आ रहे दो युवक घायल

Updated at : 08 Jul 2016 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
नमाज पढ़ने आ रहे दो युवक घायल

चाईबासा: कुंटा के पास स्कॉर्पियो से टकरायी बाइक चाईबासा : ईद की नमाज पढ़ने कांड़रा थाना क्षेत्र के चुटियाखाल से चाईबासा आ रहे दो बाइक सवार शाहजहां शेख(22) व बदरुद्दीन शेख(22) कुंटा के पास स्कार्पियो की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गये. दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया. सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पंड्राशाली […]

विज्ञापन

चाईबासा: कुंटा के पास स्कॉर्पियो से टकरायी बाइक

चाईबासा : ईद की नमाज पढ़ने कांड़रा थाना क्षेत्र के चुटियाखाल से चाईबासा आ रहे दो बाइक सवार शाहजहां शेख(22) व बदरुद्दीन शेख(22) कुंटा के पास स्कार्पियो की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गये. दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया. सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पंड्राशाली पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया. दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें टाटा रेफर कर दिया गया.
पुलिस ने बताया की मूल रुप से साहेबगंज जिले के राजमहल थाना अंतर्गत हाजबादल टोला निवासी शाहजहां व सिरसिरटोला निवासी बदरुद्दीन कंडारा के चुटियाटोला में रहकर ठेकेदार इनसान शेख के अधीन शौचालय निर्माण का कार्य करते थे. गुरुवार को ईद होने के कारण ईद की नमाज पढ़ने के लिये वे बाइक से पंड्राशाली होते हुए चाईबासा आ रहे थे. इस दौरान कुंटा क्षेत्र के पास मोड़ पर एक सफेद स्कार्पियो ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी. जिसके कारण दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर कर घायल हो गये. अत्यधीक चोट लगने के कारण बदरुद्दीन की हालत गंभीर बनी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola