सर्पदंश से मृत युवक को जीवित करने के लिए ओझा-गुनी से कराया पूजा-पाठ
Updated at : 06 Jul 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

तांतनगर : सांप डंसने से मृत युवक को जीवित करने की आस में परिजनों ने ओड़िशा से एक दर्जन से अधिक ओझा-गुनी को बुलाकर दिभर पूजा-पाठ करायी. इसके बाद रात में मृतक को दफना दिया गया. मामला तांतनगर का है. दरअसल तांतनगर में सोमवार को घर में सो रहे तिवारी उर्फ लाका बिरूली को चित्ती […]
विज्ञापन
तांतनगर : सांप डंसने से मृत युवक को जीवित करने की आस में परिजनों ने ओड़िशा से एक दर्जन से अधिक ओझा-गुनी को बुलाकर दिभर पूजा-पाठ करायी. इसके बाद रात में मृतक को दफना दिया गया. मामला तांतनगर का है. दरअसल तांतनगर में सोमवार को घर में सो रहे तिवारी उर्फ लाका बिरूली को चित्ती सांप ने डंस लिया. मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे चाईबासा सदर अस्पताल ले गये. यहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद परिजन उसे लेकर घर आ गये. इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि ओझा-गुनी से इलाज कराने पर युवक जीवित हो सकता है. इसके बाद परिजनों ने मृतक को जीवित करने की आस में ओड़िशा से एक दर्जन से अधिक ओझा-गुनी को बुलाकर दिनभर पूजा पाठ करायी, वहीं रात को उसे दफना दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




