मामूली विवाद में नंगा कर पीटा, हत्या की धमकी
Updated at : 06 Jul 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

छोटे भाई ने बड़े भाई के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया आंख में मिर्च पाउडर डालकर दिया घटना को अंजाम जैंतगढ़ : गुमुरिया पंचायत अंतर्गत गुमुरिया गांव में मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया. वहीं उसे नंगा कर बुरी तरह पीटा. छोटे भाई की शिकायत […]
विज्ञापन
छोटे भाई ने बड़े भाई के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया
आंख में मिर्च पाउडर डालकर दिया घटना को अंजाम
जैंतगढ़ : गुमुरिया पंचायत अंतर्गत गुमुरिया गांव में मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया. वहीं उसे नंगा कर बुरी तरह पीटा. छोटे भाई की शिकायत पर जगन्नाथपुर थाने में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है.
घटना सोमवार शाम की है.
दर्ज मामले के अनुसार गांव का पोरेश प्रधान घर में पत्नी रीता प्रधान के साथ बैठा था. उस समय बारिश हो रही थी. पोरेश का बड़ा भाई श्रीकांत प्रधान ने आंगन में मिट्टी जमा की थी. उसपर पानी गिरने के कारण मिट्टी बहकर पोरेश के घर में घुस रही थी. पोरेश ने अपनी मां को बुलाकर मिट्टी हटाने को कहा. इसे लेकर उसकी मां ने गाली गलौज शुरू कर दिया.
इस दौरान बड़े बेटे श्रीकांत प्रधान व उसकी पत्नी मोहिनी प्रधान व बेटी प्रियंका प्रधान वहां पहुंचे. उन्होंने पोरेस की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया. इसके बाद उसे नंगा कर पीटना शुरू कर दिया. उसके नाजुक अंग पर हमला किया गया. वहीं धमकी दी कि इसकी शिकायत करने पर उसकी पत्नी की हत्या कर देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




