शिविर में 200 लोगों की जांच कर दी गयी दवा

बंदगांव : ओटार पंचायत के जोमरो गांव में मंगलवार को डायरिया की रोक थाम के लिए बंदगांव स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंच कर लगभग 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की. टीम ने लोगों के बीच दवा का वितरण किया तथा डायरिया से बचने की जानकारी दी. विदित हो कि जोमरो गांव में एक ही […]
बंदगांव : ओटार पंचायत के जोमरो गांव में मंगलवार को डायरिया की रोक थाम के लिए बंदगांव स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंच कर लगभग 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की. टीम ने लोगों के बीच दवा का वितरण किया तथा डायरिया से बचने की जानकारी दी. विदित हो कि जोमरो गांव में एक ही परिवार के वार्ड सदस्य गंगा राम गुंदुवा (42) पत्नी रायमनी (35) एवं पुत्र आकाश गुंदुवा को तीन जुलाई को डायरिया हुआ था.
तीनों को उनके परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गयी. वार्ड सदस्य गंगाराम एवं उसकी पत्नी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चला, लेकिन कोई फायदा नहीं होने पर परिजनों ने चक्रधरपुर नर्सिगंहोम में भर्ती कराया है, जहां इलाज जारी है. स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग के जसमति सोय, बासंती मुर्मू, नियाज अहमद, समीर बोदरा ने मरीजों को दवा दिया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य जमुना देवी, राजेश पूर्ति संजय सुमरई आदि का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




