अच्छी बारिश के लिए उलदा में हुई पहाड़ पूजा

Updated at : 04 Jul 2016 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
अच्छी बारिश के लिए उलदा में हुई पहाड़ पूजा

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा में अच्छी बारिश, क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं अच्छी खेती के लिए रविवार को पहाड़ के नीचे पहाड़ पूजा की गयी. नायके (पुजारी) वीरेन सिंह ने पूजा की. पूजा को सफल बनाने में उलदा पहाड़ पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज गोराई, लाल मोहन सिंह, निताई सिंह, कोकिल सिंह, नारायण […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा में अच्छी बारिश, क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं अच्छी खेती के लिए रविवार को पहाड़ के नीचे पहाड़ पूजा की गयी. नायके (पुजारी) वीरेन सिंह ने पूजा की. पूजा को सफल बनाने में उलदा पहाड़ पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज गोराई, लाल मोहन सिंह, निताई सिंह, कोकिल सिंह, नारायण सिंह, फनी भूषण सिंह आदि सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी. शाम को उलदा मैदान में पुरुलिया के झुमूर गायक भोलानाथ महतो एंड टीम ने झुमूर गीत प्रस्तुत किया. रात में भुड़ीशोल के शिव दुर्गा छऊ नृत्य पार्टी के उस्ताद किशोरी महतो और दलदली के शिव शक्ति छऊ नृत्य पार्टी के उस्ताद मिहिर सिंह सरदार एंड टीम ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola