लिफ्ट के बहाने अपहरण का प्रयास, बाइक से कूदी युवती

Updated at : 01 Jul 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
लिफ्ट के बहाने अपहरण का प्रयास, बाइक से कूदी युवती

मझगांव के सुड़सड़िया के पास घटी घटना शालपाड़ा चौक से िलफ्ट ली थी कनकमंजरी महिला महाविद्यालय की पल्लवी राउत ने मझगांव : लिफ्ट देने के बहाने कॉलेज कर्मचारी युवती का अपहरण का प्रयास किया. युवती ने बाइक से कूदकर खुद को बचाया. घटना मझगांव से सटे क्योंझर जिले के आनंदपुर में बुधवार शाम की है. […]

विज्ञापन

मझगांव के सुड़सड़िया के पास घटी घटना

शालपाड़ा चौक से िलफ्ट ली थी कनकमंजरी महिला महाविद्यालय की पल्लवी राउत ने
मझगांव : लिफ्ट देने के बहाने कॉलेज कर्मचारी युवती का अपहरण का प्रयास किया. युवती ने बाइक से कूदकर खुद को बचाया. घटना मझगांव से सटे क्योंझर जिले के आनंदपुर में बुधवार शाम की है. घटना में युवती को काफी चोट आयी है. हालांकि इसे लेकर थाने में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गयी है.
इस संबंध में मिली सूचना के मुताबिक बुधवार की शाम पांच बजे शालपाड़ा कनकमंजरी महिला महाविद्यालय की कर्मचारी पल्लवी राउत (22) ने शालपाड़ा चौक से एक बाइक सवार युवक से लिफ्ट ली. पल्लवी को सुड़सड़िया के पास उतरना था. लेकिन सुड़सड़िया के पास बार-बार कहने के बावजूद युवक ने बाइक नहीं रोकी. इसके बाद पल्लवी डर गयी. वह बाइक से कूद गयी. घटना के बाद बाइक सवार वहां से भाग गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola