भारत में बढ़ रही हो भाषियों की संख्या : कोड़ा

Updated at : 01 Jul 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
भारत में बढ़ रही हो भाषियों की संख्या : कोड़ा

लाको बोदरा की पुण्यतिथि मनी, नशापान छोड़ने से समाज होगा जागरूक जैंतगढ़/चंपुआ : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से अस्तित्व में आया हो भाषा आज पूरे भारत में फैल गया है. हो भाषा बोलने व पढ़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहीं. वे आदिवासी हो समाज महासभा […]

विज्ञापन

लाको बोदरा की पुण्यतिथि मनी, नशापान छोड़ने से समाज होगा जागरूक

जैंतगढ़/चंपुआ : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से अस्तित्व में आया हो भाषा आज पूरे भारत में फैल गया है. हो भाषा बोलने व पढ़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहीं. वे आदिवासी हो समाज महासभा क्योंझर जिला समिति की ओर से चंपुआ के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हो भाषा वारंगक्षिति लिपि के जनक ओत गुरु कोल लाको बोदरा की पुण्यतिथि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने आगे कहा कि हमें नशापान छोड़कर बच्चों को शिक्षित कराना होगा. तभी जागरूक समाज का निर्माण होगा. ओड़िशा और झारखंड सरकार हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा पत्र भारत सरकार को भेज चुकी है. पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली व अन्य प्रदेशों में समाज लोग हैं. हमें आंदोलन कर अपना हक जताना है.
इसके पूर्व समाज के लोगों ने स्टेडियम से जोड़ा मुख्य सड़क पर रैली निकाली. समाज के कल्याण व भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर चंपुआ डिवीजन के असिस्टेंट कलेक्टर दर्शन लुगुन को मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण सिंह लागुरी, गब्बरसिंह हेम्ब्रम, लंकेश्वर गोडसोरा, गौरी चंद्र, पोरेश पाड़ेया, त्रिभुवन मुण्डा, रोशन हेम्ब्रम, सुभाष बारी, कुना पुरती, मंगल मुंडा आदि मौजूद थे.
समाज की कुरीतियां दूर करना सबकी जिम्मेवारी
विशिष्ट अतिथि क्योंझर की सांसद शकुंतला लागुरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के कारण समाज के उत्थान के लिए सरकार पर दबाव देना मेरा कर्तव्य है. महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष कृष्णा चन्द्र बोदरा ने कहा कि समाज की भूल, कुरीति, अवमानना को संगठित होकर दूर करना सबकी जिम्मेदारी है. अन्य समाज की बराबरी में लाने के लिए ओड़िशा में भी संगठन को बढ़ायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola