समाज का विकास शिक्षा से ही संभव
Updated at : 01 Jul 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

उरांव समाज संघ ने मनाया स्थापना दिवस कुड़ुख सामुदायिक भवन में छात्र हुए सम्मानित चाईबासा : समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है. आदिम समाज का विकास के लिए जागरुकता जरूरी है. उक्त बातें उरांव समाज संघ के जिला अध्यक्ष सहदेव किसपोट्टा ने कहीं. वे गुरुवार को चाईबासा के पुलहातु स्थित कुड़ुख सामुदायिक भवन […]
विज्ञापन
उरांव समाज संघ ने मनाया स्थापना दिवस
कुड़ुख सामुदायिक भवन में छात्र हुए सम्मानित
चाईबासा : समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है. आदिम समाज का विकास के लिए जागरुकता जरूरी है. उक्त बातें उरांव समाज संघ के जिला अध्यक्ष सहदेव किसपोट्टा ने कहीं. वे गुरुवार को चाईबासा के पुलहातु स्थित कुड़ुख सामुदायिक भवन में आयोजित उरांव समाज के स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज में महिलाओ का स्थान पुरुषों के समकक्ष है.
हर लड़ाई के लिए तैयार रहे समाज :समाज के अध्यक्ष संचु तिर्की ने कहा कि उरांव समाज के अधिकार के लिए हर लड़ाई के लिए तैयार रहें. धर्म परिवर्तन व मानव तस्करी के साथ नारी शिक्षा, शिक्षा का विस्तार और नशामुक्ति पर ध्यान देना जरूरी है. समाज के सचिव अनिल लकड़ा ने कहा कि समाज के बीच संवाद बढ़ने से समस्याएं हल हो जायेंगी. मौके पर संघ के संस्थापक दिवंगत पदाधिकारियों के परिजनों, पुजारी व पनभरवा/ कोटवारों और मैट्रिक व इंटर के टॉपरों को सम्मानित किया गया. अंत में दुर्गा खालखो ने धन्यवाद ज्ञापन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




