धीमी रफ्तार के कारण बच गयी जानें

गम्हरिया : जाको राखे साइया मार सके ना कोई. उक्त कहावत ट्रेन हादसे के दौरान अक्षरश: होते यात्रियों ने देखी. उक्त ट्रेन की दो बोगी बेपटरी हो गयी, लेकिन उस पर सवार किसी भी यात्री को खरोच तक नहीं आयी. ट्रेन पर सवारी यात्री इसे ईश्वर का वरदान मान रहे हैं. इस संबंध में यात्रियों […]
गम्हरिया : जाको राखे साइया मार सके ना कोई. उक्त कहावत ट्रेन हादसे के दौरान अक्षरश: होते यात्रियों ने देखी. उक्त ट्रेन की दो बोगी बेपटरी हो गयी, लेकिन उस पर सवार किसी भी यात्री को खरोच तक नहीं आयी. ट्रेन पर सवारी यात्री इसे ईश्वर का वरदान मान रहे हैं.
इस संबंध में यात्रियों ने बताया कि स्टेशन के समीप आ जाने की वजह से ट्रेन की रफ्तार 5-10 किमी प्रति घंटे थी. अगर यही घटना स्टेशन के बाहर घटती, तो उक्त बोगी बेपटरी होने के बजाय पूरी तरह पलट जाती और उस पर सवार किसी भी यात्री की जान नहीं बच पाती.
उक्त बोगी लगेज से सटे होने की वजह से उक्त बोगी पर कुछ ही यात्री सवार थे. यही कारण था कि उक्त घटना में किसी भी यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




