होगी जांच, कैसे व क्यों ढहा 44 लाख का पुल

चाईबासा : सारंडा के राजाबेड़ा गांव के पास 44 लाख से बने पुल के पहली बारिश में ही ढहने के मामले की जांच होगी. उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने चक्रधरपुर एसडीओ, चक्रधपुर एलआरडीसी और एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता को जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. उन्होंने ग्रामीण विकास विशेष […]
चाईबासा : सारंडा के राजाबेड़ा गांव के पास 44 लाख से बने पुल के पहली बारिश में ही ढहने के मामले की जांच होगी. उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने चक्रधरपुर एसडीओ, चक्रधपुर एलआरडीसी और एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता को जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. उन्होंने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभिंयता को पुल से संबंधित तमाम कागजात जांच टीम को उपलब्ध कराने को कहा है. उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर ने अपने 27 जून के अंक में ‘ढह गया भ्रष्टाचार का पुल, जनता के 44 लाख रुपये बह गये पानी में’ शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




