जनशताब्दी में यात्री की मौत

चाईबासा : जनशताब्दी एक्सप्रेस में हावड़ा जा रहे आसाम निवासी पवित्र अगसन (19) की मौत तबीयत खराब होने से हो गयी. पवित्र अगसन बड़बिल में नौकरी करता था. वह पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित था. उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे जनशताब्दी एक्सप्रेस से वापस ले जा रहे थे. टाटानगर से पूर्व ही अगसन […]
चाईबासा : जनशताब्दी एक्सप्रेस में हावड़ा जा रहे आसाम निवासी पवित्र अगसन (19) की मौत तबीयत खराब होने से हो गयी. पवित्र अगसन बड़बिल में नौकरी करता था. वह पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित था. उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे जनशताब्दी एक्सप्रेस से वापस ले जा रहे थे.
टाटानगर से पूर्व ही अगसन की तबीयत बिगड़ने लगी. वह ट्रेन में ही बेहोश हो गया. अगसन को टाटानगर उतारकर रेलवे अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अगसन का शव लेकर अासाम चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




