इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को थी आज रास्ता निकलने की उम्मीद

Published at :21 Jan 2014 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को थी आज रास्ता निकलने की उम्मीद

चाईबासा : इंजीनियरिंग के छात्रों ने इससे पूर्व पूर्व नौ जनवरी को विश्वविद्यालय में देर रात तक प्रदर्शन व तालाबंदी करते हुए आठ कर्मचारियों को घंटों बंधक बनाये रखा था. तब केयू प्रशासन द्वारा 20 जनवरी को बैठक कर छात्रों की मांगों पर अंतिम निर्णय लेने की बात कही गयी थी. इसके बाद इंजीनियरिंग के […]

विज्ञापन

चाईबासा : इंजीनियरिंग के छात्रों ने इससे पूर्व पूर्व नौ जनवरी को विश्वविद्यालय में देर रात तक प्रदर्शन व तालाबंदी करते हुए आठ कर्मचारियों को घंटों बंधक बनाये रखा था. तब केयू प्रशासन द्वारा 20 जनवरी को बैठक कर छात्रों की मांगों पर अंतिम निर्णय लेने की बात कही गयी थी.

इसके बाद इंजीनियरिंग के छात्र बैठक में भाग लेने यहां पहुंचे थे. उन्हें उम्मीद थी कि आज उनकी मांगों पर कोई हल निकलेगा. लेकिन इंजीनियरिंग छात्रों की मांगों पर विचार के लिये केयू प्रबंधन द्वारा आज कोई बैठक ही नहीं निर्धारित की गयी थी. इस सूचना के बाद छात्र-छात्राएं फिर से आंदोलित हो गये और धरना देकर बैठ गये. देर शाम तक धरना जारी था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola