सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी

Updated at : 19 Jun 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी

चाईबासा : दो बाइक की भिड़ंत में शुक्रवार को फागू सोरेन जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार एकल अभियान प्रशिक्षण का प्रसार- प्रचार करने के बाद गुटुसाई से लौट रहे अभियान के सदस्य फागू सोरेन(22) सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये. फागू अपने मित्र दुबराज हेंब्रम व उसकी पुत्री के साथ बाइक से गुटुसाई गया […]

विज्ञापन

चाईबासा : दो बाइक की भिड़ंत में शुक्रवार को फागू सोरेन जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार एकल अभियान प्रशिक्षण का प्रसार- प्रचार करने के बाद गुटुसाई से लौट रहे अभियान के सदस्य फागू सोरेन(22) सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये. फागू अपने मित्र दुबराज हेंब्रम व उसकी पुत्री के साथ बाइक से गुटुसाई गया था. वहां से लौटने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गयी. जिसमें फागू सोरेन को सिर में चोट लगी है. शुक्रवार की शाम सात बजे फागू को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया. फागू राजनगर के विश्रामपुर का रहने वाला है. घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक सदर अस्पताल युवक को देखने पहुंचे.

नवजात को दिल्ली में बेचा!
चाईबासा. कुमारडुंगी प्रखंड के कुदाहातु निवासी मांगिया मुदुइया के नवजात को 4001 रुपये में खरीद कर दिल्ली में बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामला कुमारडुंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा बताया जा रहा है. नवजात को जन्म देने के बाद मांगिया मुदुइया की पत्नी की मौत हो गयी. इसी केंद्र में कार्यरत दो एएनएम ने मांगिया मुदुइया को क्रियाकर्म के लिए पैसे दिये. पैसे के बदले नवजात को लेकर चली गयीं. हालांकि मांगिया मुदुइया ने अबतक किसी तरह की शिकायत नहीं की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola