ऑटो से टकरायी बाइक एक की मौत, दो घायल
Updated at : 17 Jun 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

तीन युवक बाइक से गोडुणीबेड़ा पुलिया की ओर आ रहे थे बड़बिल : क्योंझर टाउन थानांतर्गत गौडुणीबेड़ा पुलिया के पास गुरुवार की दोपहर एक बजे ऑटो (ओडी-09ई/2388) व बाइक में टक्कर से पाटणा निवासी रुद्र नायक(30) की मौत हो गयी. वहीं नुआखमन के विकास मुंडा(25) व राजनगर निवासी लक्ष्मण नायक(28) गंभीर रूप से घायल हो […]
विज्ञापन
तीन युवक बाइक से गोडुणीबेड़ा पुलिया की ओर आ रहे थे
बड़बिल : क्योंझर टाउन थानांतर्गत गौडुणीबेड़ा पुलिया के पास गुरुवार की दोपहर एक बजे ऑटो (ओडी-09ई/2388) व बाइक में टक्कर से पाटणा निवासी रुद्र नायक(30) की मौत हो गयी. वहीं नुआखमन के विकास मुंडा(25) व राजनगर निवासी लक्ष्मण नायक(28) गंभीर रूप से घायल हो गये.
दोनों को क्योंझर मुख्य चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. सूचना के मुताबिक रुद्र नायक, विकास मुंडा व लक्ष्मण नायक नयी बाइक पर गोडुणीबेडा पुलिया की ओर आ रहे थे. इसी दौरान पुलिया पर बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गयी. दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गये थे. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिये क्योंझर मुख्य चिकित्सालय भेजा गया. यहां रुद्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




