सड़क हादसे में चार की मौत
Updated at : 16 Jun 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

पेड़ से टकरायी बाइक, दो की गयी जान किरीबुरू से हिलटॉप के रास्ते बोलानी जा रहे थे युवक बड़बिल : बोलानी थाना अंतर्गत पचेरी गांव के निकट सड़क ( बोलानी-किरीबुरू मार्ग) पर आ रही तेज रफ्तार मोटर साइकिल के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी की एक […]
विज्ञापन
पेड़ से टकरायी बाइक, दो की गयी जान
किरीबुरू से हिलटॉप के रास्ते बोलानी जा रहे थे युवक
बड़बिल : बोलानी थाना अंतर्गत पचेरी गांव के निकट सड़क ( बोलानी-किरीबुरू मार्ग) पर आ रही तेज रफ्तार मोटर साइकिल के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी की एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ग्रामीणों के अनुसार एक गंभीर रूप से घटनास्थल पर ही तड़पता रहा. बाद में इलाज के अभाव में मौत हो गयी .घटना बुधवार शाम करीब 5.30 बजे की है. जानकारी के अनुसार बाइक संख्या ओआर 09 जी 2156 से बोलानी टाउनशिप निवासी उत्तम सेठी (24) तथा संजय महतो (23) किरीबुरू से पचेरी गांव के रास्ते बोलानी घर लौट रहे थे.
ग्रामीणों के अनुसार तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. टक्कर से दोनों पेड़ से दूर जा गिरे. एक की टक्कर के साथ ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे घायल युवक ने कुछ समय बाद घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. दोनों मृतक बोलानी खादान के सेलकर्मी के पुत्र हैं, जो आवासीय कॉलोनी में रहते थे. दोनों मृतक ठेका श्रमिक थे. बोलानी पुलिस को शाम करीब 6 बजे घटना की जानकारी मिली. खबर लिखे जाने तक घटनास्थल से शवों को नहीं उठाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




