घाघरी गांव: खड़े ट्रक से टकरायी बस, दो की मौत

Updated at : 16 Jun 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
घाघरी गांव: खड़े ट्रक से टकरायी बस, दो की मौत

चाईबासा : मुफ्फसिल थानांतर्गत चाईबासा-सरायकेला मार्ग पर घाघरी गांव के पास बुधवार रात जमशेदपुर से लौट रही जय भवानी शंकर बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. घटना में बस के सामने के केबिन में बैठे दो यात्रियों की ट्रक व बस के बीच फंसने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों […]

विज्ञापन

चाईबासा : मुफ्फसिल थानांतर्गत चाईबासा-सरायकेला मार्ग पर घाघरी गांव के पास बुधवार रात जमशेदपुर से लौट रही जय भवानी शंकर बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. घटना में बस के सामने के केबिन में बैठे दो यात्रियों की ट्रक व बस के बीच फंसने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को बेहोशी की अवस्था में सदर अस्पताल में भेजा गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल पुलिस घटनास्थल पहुंची थी. पुलिस के मुताबिक बस यात्रियों को लेकर जमशेदपुर से आ रही थी. बस में तीन दर्जन यात्री सवार थे. बस काफी तेज रफ्तार में आ रही थी.

घाघरी गांव के पास बस सड़क के किनारे खड़े एक लाइन ट्रक से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आधा हिस्सा ट्रक के भीतर समा गया. इसके कारण बस सामने वाले हिस्से में बैठे तकरीबन छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. चार यात्रियों को किसी तरह वहां से निकाला जा पाया था. वहीं बस व ट्रक के बीच दो यात्रियों की फंसे होने की सूचना है. पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस व ट्रक के बीच फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश में जुट गयी थी. उधर, दुर्घटना के बाद बस का चालक व कर्मचारी फरार हो गया.
घायलों का नाम
झींकपानी निवासी सोनिया तियू (37) आरकेएस में कार्यरत दिनेश यादव (32) केशरगड़िया निवासी मधुसूदन दास (30) एक की पहचान नहीं हो पायी है
चाईबासा-सरायकेला मार्ग पर घाघरी गांव के पास हुई घटना
घटना में चार यात्री गंभीर रूप से घायल, सदर में भरती
ट्रक व बस के बीच दो यात्रियों के फंसने की सूचना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola