हर बूथ में पहुंच गयी दो बूंद जिंदगी की

Published at :19 Jan 2014 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
हर बूथ में पहुंच गयी दो बूंद जिंदगी की

बच्चों को आज दी जायेगी पोलिया की खुराक चाईबासा/मझगांव : पल्स पोलियो को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए शहर से गांव तक रैली निकाली गयी. चाईबासा में स्कॉट बालिका विद्यालय एवं एसपीजी मिशन बालक मध्य विद्यालय के लगभग 60 विद्यार्थी रैली में शामिल हुए. रैली सदर अस्पताल से निकलकर सदर थाना चौक, पोस्ट […]

विज्ञापन

बच्चों को आज दी जायेगी पोलिया की खुराक

चाईबासा/मझगांव : पल्स पोलियो को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए शहर से गांव तक रैली निकाली गयी. चाईबासा में स्कॉट बालिका विद्यालय एवं एसपीजी मिशन बालक मध्य विद्यालय के लगभग 60 विद्यार्थी रैली में शामिल हुए.

रैली सदर अस्पताल से निकलकर सदर थाना चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, घंटा घर चौक, न्यू जैन मार्केट चौक आदि स्थानों से होते हुए वापस अस्पताल पहुंची. रैली में सिविल सजर्न डॉ विजयकांत तिवारी, सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ जगन्नाथ हेम्ब्रम, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ संजय कुजूर, जिला कार्यक्रम समन्यवयक निर्मल दास एवं विद्यालय के शिक्षक आदि भी शामिल थे.मझगांव में प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर सनातन चातर के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मझगांव बाजार चौक से होते हुए प्रखंड कार्यालय तक रैली निकालकर लोगों को दवा पिलाने के लिए जागरूक किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola