भाई ने लगाया बहन की हत्या कर शव छुपाने का आरोप

चाईबासा : मंझारी थाना अंतर्गत पिडंगी सिंदरी निवासी सोनाराम कुंकल ने अपनी बहन जानो कुई की हत्या कर शव छुपाने का मामला तांतनगर थाने में दर्ज कराया है. जिसमें उसने अपने जीजा मतिंदर बोयापाय, जीजा के भाई लंकेश्वर बोयपाय, अभीराम बोयपाय, भूषण बोयपाय, योगेंद्रर बोयपाय तथा उसके बेटे शिव शंकर को नामजद अभियुक्त बनाया है. […]
चाईबासा : मंझारी थाना अंतर्गत पिडंगी सिंदरी निवासी सोनाराम कुंकल ने अपनी बहन जानो कुई की हत्या कर शव छुपाने का मामला तांतनगर थाने में दर्ज कराया है. जिसमें उसने अपने जीजा मतिंदर बोयापाय, जीजा के भाई लंकेश्वर बोयपाय, अभीराम बोयपाय, भूषण बोयपाय, योगेंद्रर बोयपाय तथा उसके बेटे शिव शंकर को नामजद अभियुक्त बनाया है.
उसने अपनी शिकायत में बताया है कि जमेशदपुर फायर ब्रिगेड में काम करने वाला उसके जीजा ने एक साल पहले सीता तीयू से दूसरी शादी कर ली थी. जिसके बाद से वह अपनी पत्नी व उसकी बहन जानो कुई को प्रताड़ित करने लगा था. सभी ने मिलकर इस बीच जानो की हत्या कर उसके शव को कहीं छुपा दिया है. पुलिस ने इस संबंध में लापता का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




