..लिंक फेल रहता है सर

Published at :19 Jan 2014 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
..लिंक फेल रहता है सर

गुवा : चक्रधरपुर के डीआरएम राजीव अग्रवाल शनिवार को गुवा स्टेशन का निरीक्षण करने सुबह 11 बजे अपने विशेष सैलून से पहुंचे. स्टेशन के साथ-साथ उन्होंने विभिन्न साईडिंगों का निरीक्षण किया. स्टेशन मास्टर मुकेश सिंह से ट्रेनों व माल ढुलाई की जानकारी ली. इस दौरान उनसे मिलने पहुंचे सेल कर्मचारियों ने डीआरएम के सामने कई […]

विज्ञापन

गुवा : चक्रधरपुर के डीआरएम राजीव अग्रवाल शनिवार को गुवा स्टेशन का निरीक्षण करने सुबह 11 बजे अपने विशेष सैलून से पहुंचे. स्टेशन के साथ-साथ उन्होंने विभिन्न साईडिंगों का निरीक्षण किया.

स्टेशन मास्टर मुकेश सिंह से ट्रेनों व माल ढुलाई की जानकारी ली. इस दौरान उनसे मिलने पहुंचे सेल कर्मचारियों ने डीआरएम के सामने कई समस्याएं रखी. इनमें लिंक फेल होने के कारण अक्सर टिकट आरक्षण में परेशानी एवं क्लर्क के छुट्टी में जाने पर काम ठप होने की जानकारी दी.

सेलकर्मियों स्टेशन में शेड निर्माण व बैठने सुविधा उपलब्ध कराने की ओर भी डीआरएम का ध्यान खिंचा. निरीक्षण के दौरान एके पटेल, आर सारस्वत, फरीद अहमद, मनोज कुमार, एके पाल, अतुल कुमार, एसडी शर्मा, एस मुमरू, प्रवीण कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola