कुत्ते का शव हटाने के लिए युवक की पिटाई

चाईबासा : बोलेरो से कुत्ते की मौत के बाद उसका शव सड़क से हटाने को लेकर हुए बाद विवाद के बाद बोलेरो (जेएच-06बी/6446) मालिक मो सलीम व उसका भाई मो नइम ने मझगांव निवासी तनवीर आलम की पिटाई कर दी. उसके सिर पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल फोड़ दी. घटना में तनवीर के सिर, हाथ, […]
चाईबासा : बोलेरो से कुत्ते की मौत के बाद उसका शव सड़क से हटाने को लेकर हुए बाद विवाद के बाद बोलेरो (जेएच-06बी/6446) मालिक मो सलीम व उसका भाई मो नइम ने मझगांव निवासी तनवीर आलम की पिटाई कर दी. उसके सिर पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल फोड़ दी. घटना में तनवीर के सिर, हाथ, कमर, छाती व मुंह में चोट आयी है.
तनवरी की शिकायत पर मझगांव पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच कर रही है. तनवरी ने बताया कि घटना 10 जून की सुबह 9 बजे की है.
मो सलीम की बोलेरो से उसके घर पास एक कुत्ते की मौत हो गयी. उसने फोन पर मो सलीम को इसकी जानकारी देकर सड़क से कुत्ते का शव हटवाने को कहा. उसने कहा कि रमजान का समय है. रोजेदारों को दिक्कत हो सकती है. इसपर मो सलीम ने फोन पर ही गाली गलौज शुरू कर दी. घटना के कुछ देर बाद तनवीर पास की दुकान में साबुल लेने गया. वहां मो सलीम अपने भाई के साथ पहुंचा और मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




