उरांव सरना समिति ने गरीब जोड़े का कराया विवाह

चक्रधरपुर : रविवार को उरांव सरना समिति ने एक गरीब जोड़े का विवाह बनमालीपुर के पेलो टुंगरी में स्थित सरना स्थल में उरांव रीति-रिवाज से कराया. चक्रधरपुर के इंदिरा कॉलोनी निवासी सुकरा कुजूर के पुत्र उमेश कुजूर के साथ जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी गोपाल तिर्की की पुत्री रानी तिर्की का विवाह पाहन (पंडित) मांगरा कोया […]
चक्रधरपुर : रविवार को उरांव सरना समिति ने एक गरीब जोड़े का विवाह बनमालीपुर के पेलो टुंगरी में स्थित सरना स्थल में उरांव रीति-रिवाज से कराया. चक्रधरपुर के इंदिरा कॉलोनी निवासी सुकरा कुजूर के पुत्र उमेश कुजूर के साथ जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी गोपाल तिर्की की पुत्री रानी तिर्की का विवाह पाहन (पंडित) मांगरा कोया व गणेश मिंज ने उरांव रीति-रिवाज से कराया. विवाहित जोड़े को उरांव सरना समिति की ओर से विवाह प्रमाण पत्र भी दिया गया. समिति के अध्यक्ष अजय लकड़ा ने कहा कि विवाह के लिए इच्छुक जोड़ों के परिवार के सदस्य उरांव सरना समिति को आवेदन दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




