सिराजुद्दीन माइंस में सीरियल ब्लास्ट
Updated at : 12 Jun 2016 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

बड़बिल. चार माह पहले भी माइंस ऑफिस में हुआ था विस्फोट बी ब्लॉक स्टाफ कैंप क्वार्टर, पांच नंबर व छह नंबर गेट के पास हुआ धमाका बड़बिल : बामबारी थाना क्षेत्र के कालीमाटी स्थित सिराजुद्दीन एंड कंपनी की बलदा ब्लॉक आयरन माइंस को फिर एक बार निशाना बनाया गया है. माइंस क्षेत्र में एक के […]
विज्ञापन
बड़बिल. चार माह पहले भी माइंस ऑफिस में हुआ था विस्फोट
बी ब्लॉक स्टाफ कैंप क्वार्टर, पांच नंबर व छह नंबर गेट के पास हुआ धमाका
बड़बिल : बामबारी थाना क्षेत्र के कालीमाटी स्थित सिराजुद्दीन एंड कंपनी की बलदा ब्लॉक आयरन माइंस को फिर एक बार निशाना बनाया गया है. माइंस क्षेत्र में एक के बाद एक तीन बम ब्लास्ट किया गया, जिससे क्वार्टर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना शुक्रवार रात करीब 11.25 बजे की है. पहला धमाका बी ब्लॉक स्थित स्टाफ कैंप के एक क्वार्टर के पास हुआ. क्वार्टर के पीछे की दीवार के नीचे दो बम लगाये गये थे.
जिसमें से एक बम से बैटरी गिर जाने के कारण ब्लास्ट नहीं हो पाया. दूसरा ब्लास्ट पांच नंबर गेट निकट तार से बनी बाड़ी में व तीसरा 6 नंबर गेट के निकट एक पुल के नीचे हुआ. विस्फोट की इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. कंपनी में सो रहे कर्मचारी धमाके से काफी भयभीत हो गये. कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत बामबारी पुलिस को दी. रात में ही बामबारी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया.
शनिवार की सुबह क्योंझर से बम निरोधक दस्ता के साथ मामले की जांच के लिए साइंटिफिक टीम मौके पर पहुंची. जांच टीम ने घटना स्थल से एक जिंदा बम बरामद किया है. ज्ञात हो की आज से चार माह पूर्व 14 फरवरी की रात में सिराजुद्दीन माइंस के कार्यालय के पास इसी तरह का विस्फोट हुआ था. उस समय प्रबंंधन व पुलिस ने घटना के पीछे शरारती तत्वों का हाथ बताया था. पुन: विस्फोट के बाद पुलिस नये सिरे से घटना की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




