रात के अंधेरे में महिला को मारी गोली, गंभीर
Updated at : 12 Jun 2016 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

गोइलकेरा. मुंह पर काला कपड़ा बांध आये थे अपराधी गंभीर अवस्था में जयमुनी को चाईबासा सीएचसी भेजा गया गोइलकेरा : गोइलकेरा बाजार स्थित टीचर्स कॉलोनी में शनिवार की रात करीब 8:30 बजे एक महिला को अपराधियों ने गोली मार दी. जानकारी के अनुसार शनिवार की रात जयमुुनी जामुदा(25) टीचर्स कॉलोनी में अपने घर के बाहर […]
विज्ञापन
गोइलकेरा. मुंह पर काला कपड़ा बांध आये थे अपराधी
गंभीर अवस्था में जयमुनी को चाईबासा सीएचसी भेजा गया
गोइलकेरा : गोइलकेरा बाजार स्थित टीचर्स कॉलोनी में शनिवार की रात करीब 8:30 बजे एक महिला को अपराधियों ने गोली मार दी. जानकारी के अनुसार शनिवार की रात जयमुुनी जामुदा(25) टीचर्स कॉलोनी में अपने घर के बाहर खड़ी थी. तभी मुंह पर काली पट्टी बांध दो अपराधियों ने आकर उसके चेहरे पर चाकू से हमला किया और गोली मार कर फरार हो गये. घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल जयमुनी जामुदा सीएचसी गोइलकेरा ले गये.
जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जयमुनी जामुदा मूल रूप से सोनुवा ब्लॉक के बारी गांव की निवासी बतायी जाती है. जयमुनी के पति की मौत हो चुकी है. घटना के संदर्भ में पुलिस का कहना है कि जयमुनी जामुदा को एयरगन से गोली मारी गयी है. पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार करने में जुटी गयी है.
स्काॅर्पियो की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल
बड़ाजामदा अस्पताल चौक के पास हुई सड़क दुर्घटना में स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक (ओडी-09ए/5572) पर सवार दो लोग घायल हो गये. घायलों में बुलानी बालागेंडा निवासी राजीव सिद्धू का पांव टूट गया है जबकि मुन्ना मुंडा को भी चोटें आयी हैं. घटना नौ जून की रात आठ बजे की है. दोनों लोग बाइक पर सवार होकर बुलानी से नोवामुंडी स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे. इसी क्रम में गाड़ी ने टक्कर मार दी और ड्राइवर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




