जगन्नाथपुर बीडीओ की कार से टकराया छात्र, घायल
Updated at : 12 Jun 2016 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

जगन्नाथपुर से चाईबासा आने के दौरा गितिलपी चेक पोस्ट में घटी घटना एसपीजी मिशन स्कूल के छात्र अभिषेक गोप के िसर में लगी गंभीर चोट चाईबासा : जगन्नाथपुर के बीडीओ प्रदीप कुमार महतो के वाहन के धक्के से शनिवार को एसपीजी मिशन स्कूल का छात्र अभिषेक गोप (13) गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना […]
विज्ञापन
जगन्नाथपुर से चाईबासा आने के दौरा गितिलपी चेक पोस्ट में घटी घटना
एसपीजी मिशन स्कूल के छात्र अभिषेक गोप के िसर में लगी गंभीर चोट
चाईबासा : जगन्नाथपुर के बीडीओ प्रदीप कुमार महतो के वाहन के धक्के से शनिवार को एसपीजी मिशन स्कूल का छात्र अभिषेक गोप (13) गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद बीडीओ ने छात्र को अपने वाहन से तत्काल सदर अस्पताल में ले जाकर भरती करवाया व परिजनों को सूचना दी. घटना सुबह 10.30 बजे गितिलपी चेक पोस्ट के समीप घटी. जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर बीडीओ प्रदीप महतो विभागीय बैठक को लेकर डीडीसी कार्यालय आ रहे थे.
इसी दौरान एसपीजी मिशन स्कूल का छात्र अभिषेक गोप साइकिल से झींकपानी प्रखंड अंतर्गत अपने गांव गुड़ा जा रहा था. सदर प्रखंड के गितिलपी चेक पोस्ट में लगे बेरिकेडिंग के पास बीडीओ का वाहन छात्र से जा टकराया. जिससे छात्र अभिषेक सड़क पर गिर गया. उसके सिर, मुंह, हाथ व अन्य हिस्सों में चोटे लगी. हालांकि बीडीओ का वाहन सामान्य गति से होने के कारण छात्र की जान बच गयी.
चाईबासा विभागीय बैठक में शामिल होने के लिये आ रहे थे. इसी दौरान गितिलपी चेक पोस्ट पर छात्र अभिषेक गोप वाहन के बीच में आ गया. इससे उसे चोटे आयी है. खूद अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया. छात्र वाहन के बीच में आ जाने से यह घटना घटी. हालांकि उसके परिजनों को फोन कर पूरी जानकारी दी गयी. छात्र खतरे से बाहर है. -प्रदीप कुमार महतो, बीडीओ, जगन्नाथपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




