बामबारी : पेड़ से लटका मिला दरजी

बड़बिल : बामबारी थानांतर्गत अंतरामंत्रा स्थित हुडीसाही में बुधवार की सुबह एक पेड़ से लाल सिंह बाइपाई (50) का झूलता शव बरामद किया गया. बामबारी पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है. मृतक दरजी का काम करता था. वह अपनी पत्नी और 6 बेटियों के साथ अंतरामंत्रा के हुडीसाही में […]
बड़बिल : बामबारी थानांतर्गत अंतरामंत्रा स्थित हुडीसाही में बुधवार की सुबह एक पेड़ से लाल सिंह बाइपाई (50) का झूलता शव बरामद किया गया. बामबारी पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है. मृतक दरजी का काम करता था. वह अपनी पत्नी और 6 बेटियों के साथ अंतरामंत्रा के हुडीसाही में रह रहा था. मंगलवार रात नशे में घर पहुंचा था. इसे लेकर लाल सिंह की पत्नी और बेटियों से झगड़ा हुआ था.
इसके बाद उसने पत्नी को जलावन की लकड़ी लेकर मारने दौड़ाया. पत्नी डर से बेटियों को लेकर पड़ोसी के घर चली गयी. सुबह घर पहुंची, तो देखा घर के निकट पेड़ से लाल सिंह लटक रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि लाल सिंह की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है. लाल सिंह चाईबासा के निकट नरसंडा ग्राम निवासी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




