बहाल हो गार्ड, नहीं तो छोड़ देंगे छात्रावास

Updated at : 08 Jun 2016 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
बहाल हो गार्ड, नहीं तो छोड़ देंगे छात्रावास

जेएलएन. छात्राअों ने दिया सप्ताह भर का अल्टीमेटम, कहा सोमवार को हुई घटना को लेकर छात्रावास की छात्राएं अब गोलबंद हो गयी हैं. उन्होंने गार्ड की बहाली की मांग की है. चक्रधरपुर : आदिवासी बालिका कॉलेज छात्रावास में रह रहीं करीब 60 छात्राएं बिना सुरक्षा व्यवस्था के रहने को विवश हैं. स्थिति यह कि सुरक्षा […]

विज्ञापन

जेएलएन. छात्राअों ने दिया सप्ताह भर का अल्टीमेटम, कहा

सोमवार को हुई घटना को लेकर छात्रावास की छात्राएं अब गोलबंद हो गयी हैं. उन्होंने गार्ड की बहाली की मांग की है.
चक्रधरपुर : आदिवासी बालिका कॉलेज छात्रावास में रह रहीं करीब 60 छात्राएं बिना सुरक्षा व्यवस्था के रहने को विवश हैं. स्थिति यह कि सुरक्षा गार्ड नहीं रहने के कारण छात्रावास की छात्राएं बेफिक्र होकर पढ़ाई भी नहीं कर पा रही हैं. सोमवार को छात्रावास में नशे में अज्ञात व्यक्ति के घुस जाने की घटना को लेकर छात्राएं अभी भी सहमी हुई हैं.
इधर, उक्त घटना को लेकर छात्राएं जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान व जिला कल्याण पदाधिकारी से मिलीं और घटना की जानकारी देते हुए छात्रावास में जल्द से जल्द एक गार्ड की बहाल करने की मांग की, लेकिन उनकी मदद करने की बजाय उन्हें ही मामले को लेकर प्रखंड के बीडीओ के पास जाने को कह दिया गया.
कई बार लिखा गया पत्र : जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान ने कहा कि आदिवासी बालक व बालिका कॉलेज छात्रावास में सुरक्षा गार्ड की बहाल को लेकर जिला कल्याण विभाग को कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन अब तक इस पर किसी तरह की पहल नहीं हुई है.
विरोध जतातीं छात्रावास की छात्राएं.
असुरक्षित माहौल से प्रभावित हो रही पढ़ाई
छात्रावास की छात्र प्रमुख सुषमा कुदादा, पूनम सामाड, रिना बांकिरा, सबिता नायक, ममता बांकिरा, रितु मुंडा, सोनाली गागराई, ललिता हेंब्रम, सुखमती सामाड, शकुंतला बांकिरा, सुमीता सामाड, अनिता बोदरा, मधु बोदरा, मंजुला नायक, रत्नावती पुरती, इंद्रमती डांगिल, आरती मुंडा, निद्रावती नायक,
संजू सोय, रायमुनी बारना आदि ने कल्याण विभाग से मांग करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर छात्रावास में सुरक्षा गार्ड की बहाल नहीं हुई, तो सभी छात्राएं छात्रावास छोड़ देंगी. उन्होंने कहा कि असुरक्षित माहौल में रहने से हमारी पढ़ाई प्रभावित हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola