नप : महिला पार्षदों ने अध्यक्ष के आरोप को गलत बताया
Updated at : 08 Jun 2016 12:02 AM (IST)
विज्ञापन

कहा – कार्यपालक अधिकारी महिला पार्षदों पर नहीं कसते फब्तियां,नप अध्यक्ष जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद की अध्यक्ष नीला नाग ने सोमवार को डीसी से मिलकर कार्यपालक पदाधिकारी पर शराब पीकर कार्यालय में आने और महिला पार्षदों पर फब्तियां कसने की लिखित शिकायत की थी. नप […]
विज्ञापन
कहा – कार्यपालक अधिकारी महिला पार्षदों पर नहीं कसते फब्तियां,नप अध्यक्ष जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं
चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद की अध्यक्ष नीला नाग ने सोमवार को डीसी से मिलकर कार्यपालक पदाधिकारी पर शराब पीकर कार्यालय में आने और महिला पार्षदों पर फब्तियां कसने की लिखित शिकायत की थी. नप अध्यक्ष के इस आरोप का महिला पार्षदों ने खंडन किया है.
मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिला पार्षदों ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी कमल सिंह शराब पीकर कार्यालय नहीं आते हैं. वहीं महिला पार्षदों पर फब्तियां कसने का आरोप पूरी तरह गलत है. इस तरह की गलतबयानी कर नप अध्यक्ष महिला पार्षदों को अपमानित कर रही हैं. उनके बयान से महिला पार्षदों को ठेस पहुंची है. पार्षदों ने कहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी के कक्ष में विकास के मुद्दे पर ताला जड़ा गया था.
बीते 30 मई को हुई बोर्ड बैठक में फाइल नप अध्यक्ष के पास नहीं भेजने का फैसला नियमानुसार हुआ है. अगर नप अध्यक्ष को इस पर आपत्ति है, तो इसे बोर्ड की बैठक में ही उठाना चाहिए था. प्रेस विज्ञप्ति में लक्ष्मी कच्छप, रिजवाना परवीन, रूबिया खातून, परवीन सुल्ताना, कौशल्या देवी ने हस्ताक्षर किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




