12 गुड्स चालकों को पदोन्नति

Updated at : 08 Jun 2016 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
12 गुड्स चालकों को पदोन्नति

चक्रधरपुर : रेल मंडल के 12 गुड्स ट्रेन चालकों (लोको पायलट) को पदोन्नति देकर यात्री ट्रेन चालक बनाया गया है. सहायक कार्मिक पदाधिकारी जीसी सरकार ने मंगलवार को गुड्स चालक पदोन्नति परीक्षा के परिणाम की घोषणा की. इसमें बंडामुंडा के एम बेहरा, आरके नस्कर, कालीचरण सिंह, अवधेश कुमार, संजय कुमार, ई केरकेट्टा, ओम प्रकाश, झारसुगुड़ा […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : रेल मंडल के 12 गुड्स ट्रेन चालकों (लोको पायलट) को पदोन्नति देकर यात्री ट्रेन चालक बनाया गया है. सहायक कार्मिक पदाधिकारी जीसी सरकार ने मंगलवार को गुड्स चालक पदोन्नति परीक्षा के परिणाम की घोषणा की. इसमें बंडामुंडा के एम बेहरा, आरके नस्कर, कालीचरण सिंह, अवधेश कुमार, संजय कुमार,

ई केरकेट्टा, ओम प्रकाश, झारसुगुड़ा के रामरुप गायन, एचएन बाला, टाटा के राजनाथ सिंह, प्रवीन कुमार एवं एके सरकार शामिल हैं. उत्तीर्ण सभी लोको पायलट रेल मंडल में यात्री ट्रेनों को दौड़ायेंगे. मालूम हो कि गुड्स लोको पायलटों की पदोन्नति के लिए परीक्षा ली गयी थी, जिसमें दर्जनों लोको पायलट शामिल हुए थे.

सीएम पूर्ति बने अध्यक्ष
चक्रधरपुर. अनुसूचित जाति व जनजाति रेल कर्मचारी संघ के चक्रधरपुर शाखा टू कमेटी का पुनर्गठन किया गया है. इसमें सीएम पूर्ति को अध्यक्ष, रवींद्र मुखी सचिव व विशाल गगन लकड़ा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सुलाल टोप्नो, श्याम मुखी, संतोष मुखी सहायक सचिव, सिद्दू उरांव,
यू श्रीनिवास राव को कार्यालय सचिव, गोपी मुखी, रघुवंश नारायण को संगठन सचिव बनाया गया. मालूम हो कि तीन जून को बंडामुंडा रेलवे संस्थान में संघ के मंडल कमेटी का चुनाव किया गया था, जबकि मंगलवार को सीएम पूर्ति की अध्यक्षता में शाखा टू का गठन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola