सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे हड़ताली कर्मचारी

Updated at : 05 Jun 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे हड़ताली कर्मचारी

चाईबासा : 18 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों ने शनिवार को धरनास्थल पर खिचड़ी भोग का आयोजन किया. इस दौरान लिपिकों ने मांग पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहने का नारा लगाया. लिपिकों की हड़ताल के कारण कई विभाग के कर्मचारियों का मई का वेतन ठप हो […]

विज्ञापन

चाईबासा : 18 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों ने शनिवार को धरनास्थल पर खिचड़ी भोग का आयोजन किया. इस दौरान लिपिकों ने मांग पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहने का नारा लगाया. लिपिकों की हड़ताल के कारण कई विभाग के कर्मचारियों का मई का वेतन ठप हो गया है.

निर्णय लिया गया कि छह जून को मुंह पर काली पट्टी लगाकर मौन व्रत रखने, सात को मंदिर, आठ को गिरजाघर, नौ को गुरुद्वारा, 10 को मसजिद में जाकर और 11 को हवन कर सरकार का हृदय परिवर्तन के लिए प्रार्थना करेंगे. मौके पर अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला सचिव मनोज कुमार कुंटिया, पीयूष कुमार पात्र आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola