नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में दो साल जेल

Updated at : 04 Jun 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में दो साल जेल

चाईबासा : नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास के आरोपी जमादार पुरती व रामाय पुरती को शुक्रवार को चाईबासा कोर्ट ने दोषी मानते हुए दो-दो साल की सजा सुनायी. दोनों मंझारी थाना के उपुमटकम पुलबासा गांव के निवासी हैं. उनपर गांव की नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप था. इस संबंध में पीड़िता के बयान […]

विज्ञापन

चाईबासा : नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास के आरोपी जमादार पुरती व रामाय पुरती को शुक्रवार को चाईबासा कोर्ट ने दोषी मानते हुए दो-दो साल की सजा सुनायी. दोनों मंझारी थाना के उपुमटकम पुलबासा गांव के निवासी हैं. उनपर गांव की नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप था. इस संबंध में पीड़िता के बयान पर मंझारी थाना में 29 मई 2014 को मामला दर्ज किया गया था.

पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि 28 मई 2014 को दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. वह गांव में मजदूरी कर रही थी. हाजिरी बनाने के लिए वह और उसके साथ एक और लड़की एक घर में गयी थी. उक्त घर में दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola