दीपक हत्याकांड : जांच आगे बढ़ने के साथ उलझ रहा केस

चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के करीबी रहे जभासभा के जिला स्तरीय सक्रिय सदस्य दीपक सामड की चलती बाइक में गोली मारकर हत्या करने की घटना के तार अब बोकारो से जुड़ता दिख रहा है. अब तक कि पुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि दीपक सामड पहले दुर्गाचरण के नाम से […]
चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के करीबी रहे जभासभा के जिला स्तरीय सक्रिय सदस्य दीपक सामड की चलती बाइक में गोली मारकर हत्या करने की घटना के तार अब बोकारो से जुड़ता दिख रहा है. अब तक कि पुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि दीपक सामड पहले दुर्गाचरण के नाम से जाना जाता था. चाईबासा में पढ़ाई करने के बाद वह बोकारो चला गया, जहां से पुन: चाईबासा लौटने के बाद उसने अपना नाम बदल कर दीपक रख लिया.
कहा जा रहा है कि कुछ विवाद होने के कारण उसे बोकारो छोड़कर चाईबासा लौटना पड़ा. आशंका जतायी जा रही है कि दीपक की हत्या के पीछे बोकारो में हुई कोई पुरानी रंजिश है. फिलहाल पुलिस इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है. बोकारो में बिताये गये दीपक के इतिहास को पुलिस खंगाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




