व्यावसायिक द्वेष में हुई गोलक की हत्या

Updated at : 03 May 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
व्यावसायिक द्वेष में हुई गोलक की हत्या

ईंट भट्ठा मालिक हत्याकांड. एक आरोपी पकड़ाया चक्रधरपुर : प्रखंड के सुरबुड़ा स्थित बेटा ईंट भट्ठा मालिक गोलक चंद्र प्रधान हत्याकांड के एक आरोपी सत कुमार प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना परिसर में डीएसपी अजय केरकेट्टा ने देर शाम एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कहा कि गोलक […]

विज्ञापन

ईंट भट्ठा मालिक हत्याकांड. एक आरोपी पकड़ाया

चक्रधरपुर : प्रखंड के सुरबुड़ा स्थित बेटा ईंट भट्ठा मालिक गोलक चंद्र प्रधान हत्याकांड के एक आरोपी सत कुमार प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना परिसर में डीएसपी अजय केरकेट्टा ने देर शाम एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कहा कि गोलक चंद्र प्रधान की हत्या व्यवसायी प्रतिद्वंद्विता के कारण हुई है. इस हत्याकांड में कई लोग शामिल हैं और सभी की तलाश की जारी है. श्री केरकेट्टा ने बताया कि गोलकचंद्र प्रधान की हत्या की साजिश अमन ईंट भट्ठा के मालिक सज्जन प्रधान पर गोली चालन की घटना के बाद रची गयी थी.

सात जनवरी को सज्जन प्रधान पर गोली चालन हुई थी. इसमें सज्जन प्रधान बच गया. घटना के बाद परिक्षित प्रधान, सत कुमार प्रधान, दिवाकर प्रधान, राजेंद्र प्रधान, कमल प्रधान व सुपाईसाई आमदा ओपी निवासी अरविंद प्रधान ने गोलक चंद्र प्रधान की हत्या करने की साजिश रची. अमन ईंट भट्ठा व बेटा ईंट भट्ठा के मालिक के बीच तनाव था. दोनों के भट्ठे आमने-सामने स्थित हैं. बेटा ईंट भट्ठा के खुलने से अमन ईंट भट्ठा बंद होने के कगार पर आ गया था. गोलक चंद्र प्रधान हत्या करने के लिए इन लोगों ने बैठक की तथा अरविंद प्रधान को हत्या करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी. 25 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे मोटरसाइकिल से तीन हत्यारे आये और गोलक चंद्र प्रधान को गोली मार कर भाग निकले. जिस वक्त हत्या हुई गोलक अपने भट्ठी में काम कर रहा था. हत्या के दिन सत कुमार प्रधान, अरविंद प्रधान, राजेंद्र प्रधान व दिवाकर प्रधान गोलक के ईंट भट्ठा पर निगरानी रखे हुए थे. हत्यारा कौन है, कहां से आया था, इसका पता नहीं चल पाया है. सत कुमार प्रधान की गिरफ्तारी से कई खुलासे हुए हैं. उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे पीएलएफआइ नक्सली संगठन का कोई हाथ नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola