हटेगा अतिक्रमण

Updated at : 28 Apr 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
हटेगा अतिक्रमण

प सिंहभूम. अनुमंडल के एसडीओ संग डीसी ने की बैठक चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर व चाईबासा के एसडीओ को अतिक्रमण स्थल को चिह्नित करने का आदेश एसडीओ की रिपोर्ट के बाद व्यापक पैमाने पर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान चाईबासा : सरकारी जमीन, सड़क पर कब्जा करने वाले चिह्नित होंगे. किस व्यक्ति, दुकानदार या संस्थान ने किस क्षेत्र […]

विज्ञापन

प सिंहभूम. अनुमंडल के एसडीओ संग डीसी ने की बैठक

चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर व चाईबासा के एसडीओ को अतिक्रमण स्थल को चिह्नित करने का आदेश
एसडीओ की रिपोर्ट के बाद व्यापक पैमाने पर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
चाईबासा : सरकारी जमीन, सड़क पर कब्जा करने वाले चिह्नित होंगे. किस व्यक्ति, दुकानदार या संस्थान ने किस क्षेत्र में कौन सी सरकारी जमीन या सड़क पर अतिक्रमण किया है, इसकी सूची तैयार होगी. जगन्नाथपुर, चक्रधरपुर तथा चाईबासा एसडीओ को अपने -अपने क्षेत्र के अतिक्रमण स्थल चिह्नित करने का आदेश दिया गया है.
यह आदेश उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने बुधवार को दिया. गोपनीय शाखा में जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी के संग बैठक कर डीसी ने अनुमंडल पदाधिकारियों से अतिक्रमण की समीक्षा रिपोर्ट मांगी है. तीनों अनुमंडल से अतिक्रमण की समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद व्यापक पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा. उपायुक्त तीनों अनुमंडल के
अतिक्रमण रिपोर्ट की समीक्षा कर सरकारी जमीन व सडक को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश जारी करेंगे . डीसी ने बताया कि तीनों अनुमंडल पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति की समीक्षा करने का आदेश दिया गया है . समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola