पानी कटौती से लोग परेशान
Updated at : 28 Apr 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

सेल के आवासीय क्षेत्रों में जल संकट गहराया किरीबुरु : किरीबुरु खदान(सेल) के आवासीय क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने से सेल प्रबंधन समेत शहर की तमाम जनता की मुश्किलें बढ़ गयी है. पिछले कुछ दिनों से अनियमित पानी की आपूर्ति व कटौती से जनता परेशान है. चारों तरफ पानी के लिये हाहाकार मचना प्रारंभ हो […]
विज्ञापन
सेल के आवासीय क्षेत्रों में जल संकट गहराया
किरीबुरु : किरीबुरु खदान(सेल) के आवासीय क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने से सेल प्रबंधन समेत शहर की तमाम जनता की मुश्किलें बढ़ गयी है. पिछले कुछ दिनों से अनियमित पानी की आपूर्ति व कटौती से जनता परेशान है. चारों तरफ पानी के लिये हाहाकार मचना प्रारंभ हो गया है. समुद्र तल से लगभग तीन हजार फिट की ऊंचाई पर बसा किरीबुरु शहर में सेल की सप्लाई पानी के सिवाय पेयजल का दूसरा कोई विकल्प नहीं है.
शहर में सरकारी स्तर पर दर्जनों बार चापाकल अथवा डीप बोरिंग का प्रयास किया गया जो असफल रहा है. शहर में पेयजल का मुख्य श्रोत कारो नदी के अलावे घाघरथी, प्रोस्पेक्टिंग झरना, पाडी नाला आदि रहा है जिसका जल स्तर में भारी गिरावट गर्मी की वजह से आयी है या ये सूखने के कगार पर हैं. पिछले कुछ वर्षों से सिविल व मेकैनिकल विभाग के बीच भी आपसी तालमेल का अभाव की वजह से पम्प व मोटर निरंतर खराब रहते देखा गया है. प्रबंधन स्पेयर में पम्प व मोटर की स्थायी व्यवस्था करके नहीं रखती है जो चिंता का विषय है. अगर वर्षा नहीं हुआ तो शहर से पानी को लेकर पलायन नहीं हो इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है.
इस संबंध में सेल के वरीय प्रबंधक(सिविल) उमेश प्रसाद ने फोन पर कहा कि
अभी बाहर में हूं. मेरी जानकारी अनुसार ओड़िशा में बिजली नहीं होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है. जिसके समाधान हेतु सेल की मेघाहातुबुरु खादान से पानी लेने का प्रयास हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




