चिड़िया सेल अस्पताल में भी लू पीड़ितों का लग रहा तांता

Updated at : 28 Apr 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
चिड़िया सेल अस्पताल में भी लू पीड़ितों का लग रहा तांता

ट्रेन में एक यात्री की मौत, लू की आशंका चक्रधरपुर : दुर्ग-राजेंद्रनगर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में रायपुर से न्यूबोगई गांव जा रहे असम के बरबादा जिले के बरपेटा निवासी नूर हसन की गोइलकेरा के समीप ट्रेन में मौत हो गयी. ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचने पर उसे सामान्य कोच से उतारा गया, जहां चिकित्सक डॉ […]

विज्ञापन

ट्रेन में एक यात्री की मौत, लू की आशंका

चक्रधरपुर : दुर्ग-राजेंद्रनगर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में रायपुर से न्यूबोगई गांव जा रहे असम के बरबादा जिले के बरपेटा निवासी नूर हसन की गोइलकेरा के समीप ट्रेन में मौत हो गयी. ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचने पर उसे सामान्य कोच से उतारा गया, जहां चिकित्सक डॉ एस सोरेन ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना बुधवार रात करीब 6.40 बजे की है. यह ट्रेन गोइलकेरा से सोनुवा आ रही थी. इस दौरान ट्रेन के सामान्य कोच में सफर कर रहे नूर हसन की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. इसकी सूचना ट्रेन के गार्ड ने गोइलकेरा स्टेशन को दी, लेकिन ट्रेन गोइलकेरा से सोनुवा की तरफ निकल चुकी थी. फिर रेल कर्मचारियों ने चक्रधरपुर को सूचना दी.
ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचते ही यात्री को प्लेटफॉर्म पर उतारा गया. साथ ही रेल चिकित्सकों को सूचना दी गयी. चिकित्सक डॉ सोरेन यात्री की मौत के कारणों को नहीं बता सके, लेकिन यात्रियों के मुताबिक राउरकेला से ही यात्री की तबीयत खरीब थी, लू लगने जैसे लक्षण थे. गोइलकेरा ट्रेन के पहुंचते ही अचानक यात्री की तबीयक खराब हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola